Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

धोनी से क्या बोला झारखंड क्रिकेट संघ...

हमें फॉलो करें धोनी से क्या बोला झारखंड क्रिकेट संघ...
जमशेदपुर , मंगलवार, 30 दिसंबर 2014 (18:24 IST)
जमशेदपुर। झारखंड क्रिकेट संघ ने स्थानीय खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पूरी टेस्ट श्रृंखला तक कप्तान बने रहने की अपील की। इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने मंगलवार को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया जिस पर जेएससीए भी हैरान है।
 
जेएससीए के सचिव राजेश वर्मा ने कहा, 'मुझे हैरानी है कि धोनी ने श्रृंखला के बीच में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया। मैं निश्चित तौर पर चाहूंगा कि धोनी वर्तमान श्रृंखला में सभी मैचों में कप्तान के रूप में देश का प्रतिनिधित्व करें।'
 
उन्होंने कहा, 'हम धोनी को सैल्यूट करते हैं क्योंकि उन्होंने खेल के तीनों प्रारूपों में खुद को साबित किया और वह  झारखंड के एकमात्र क्रिकेटर हैं जिन्होंने इतने लंबे समय तक देश का सफलतापूर्वक प्रतिनिधित्व किया। हमें खुशी  होगी यदि वह मेंटर बनने पर विचार करें और युवा क्रिकेटरों को आगे बढ़ाने में मदद करें।' (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi