Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

दूसरी बार शादी करेगा यह क्रिकेटर

हमें फॉलो करें दूसरी बार शादी करेगा यह क्रिकेटर
, मंगलवार, 18 अगस्त 2015 (16:03 IST)
चेन्नई। भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक अपने नए जीवन की शुरुआत करते हुए शीर्ष महिला स्क्वैश खिलाड़ी दीपिका पल्लीकल के साथ विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं।

कार्तिक और दीपिका की शादी इस बात से अनूठी है कि वह दो बार शादी करेंगे। कार्तिक हिंदू हैं और दीपिका ईसाई हैं। अतः मंगलवार को ईसाई पद्धति से विवाह में बंधने के बाद यह जोड़ी इसके दो दिन बाद ही 20 अगस्त को हिंदू विधि से विवाह करेगी। करीब दो साल पहले कार्तिक और दीपिका ने सगाई रचाई थी और अब यह जोड़ी विवाह बंधन में बंधने जा रही है।
 
सूत्रों ने बताया कि दीपिका ने विवाह के लिए खास तैयारियां की हैं और शादी की पोशाक और गहनों की खरीदारी के लिए वह पिछले सप्ताह अमेरिका भी गई थीं।
 
टीम इंडिया के श्रीलंका दौरे में व्यस्त होने के कारण विवाह समारोह में नजदीकी रिश्तेदारों के अलावा वनडे कप्तान महेंद्र सिंह धोनी,सुरेश रैना और रवींद्र जडेजा के भी यहां पहुंचने की संभावना है। दीपिका के पंसदीदा रंग गुलाबी होने के कारण विवाह समारोह का थीम रंग गुलाबी होगा।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi