Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

हरभजन के खेल प्रेम से प्रेरित हुईं गीता बसरा

हमें फॉलो करें हरभजन के खेल प्रेम से प्रेरित हुईं गीता बसरा
मुंबई , रविवार, 14 जून 2015 (13:09 IST)
मुंबई। आने वाली बॉलीवुड फिल्म ‘सेकंड हैंड जवानी’ की अभिनेत्री गीता बसरा बताती हैं कि वे अपने काम के प्रति उसी तरह का जुनून दिखाना चाहती हैं जिस तरह से उनका क्रिकेटर प्रेमी हरभजन सिंह का खेल के प्रति है।

बॉलीवुड की 31 वर्षीय अदाकारा बताती हैं कि वे ऑफ स्पिनर की नम्रता की प्रशंसा करती हैं।

बसरा ने बताया कि वे बहुत मजबूत व्यक्तित्व के आदमी हैं और यह मैचों के दौरान दिखता है। उन्होंने बहुत कम उम्र में सफलता हासिल की और अभी भी वे बहुत विनम्र हैं। वे अपने खेल से प्रेम करते हैं। मैं उनसे सीखना चाहती हूं। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi