Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

ओ कीफे की गगनचुंबी छलांग, रेटिंग में गिरे भारतीय

हमें फॉलो करें ओ कीफे की गगनचुंबी छलांग, रेटिंग में गिरे भारतीय
दुबई , रविवार, 26 फ़रवरी 2017 (15:16 IST)
दुबई। ऑस्ट्रेलिया के लेफ्ट आर्म स्पिनर स्टीव ओ कीफे भारत के खिलाफ पुणे में पहले टेस्ट में 70 रन पर 12 विकेट लेने के करिश्माई प्रदर्शन की बदौलत रविवार को जारी ताजा आईसीसी रैंकिंग में लंबी छलांग लगते हुए सीधे 29वें स्थान पर पहुंच गए हैं जबकि 333 रन की हार झेलने वाली भारतीय टीम के अधिकतर खिलाड़ियों की रेटिंग में गिरावट आई है।
 
ओ कीफे ने दोनों परियों में 6-6 विकेट लेकर विश्व की नंबर 1 टीम को ढाई दिन के अंदर शर्मनाक शिकस्त झेलने के लिए मजबूर कर दिया। ओ कीफे ने इस प्रदर्शन से सीधे टॉप 100 में छलांग लगाते हुए 507 की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग के साथ 29वां स्थान हासिल कर लिया।
 
भारतीय खिलाड़ियों को इस मैच में शर्मनाक प्रदर्शन का नुकसान रेटिंग में गिरावट के साथ उठाना पड़ा। कप्तान विराट को दोनों परियों में 0 और 13 रन बनाने पर 22 अंक की गिरावट मिली और अब वे 873 अंकों पर खिसक गए हैं। हालांकि बल्लेबाजी रैंकिंग में उनका दूसरा स्थान बना हुआ है लेकिन नंबर 1 बल्लेबाज ऑस्ट्रेलिया के स्टीवन स्मिथ से उनका फासला अब बढ़कर 66 अंकों का हो गया है। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बीडब्ल्यूएफ में ओलंपिक समिति का प्रतिनिधित्व करेंगी साइना