Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

ब्रिसबेन टेस्ट के पहले दिन भारत मजबूत स्थिति में

हमें फॉलो करें ब्रिसबेन टेस्ट के पहले दिन भारत मजबूत स्थिति में
ब्रिसबेन , बुधवार, 17 दिसंबर 2014 (07:41 IST)
ब्रिसबेन। भारत ने बुधवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट के पहले दिन टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और मुरली विजय के शतकीय प्रहार (144) और अजिंकय रहाणे के नाबाद 75 रनों की पारी की बदौलत भारत ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 311/4 का स्कोर बना लिया। 

ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को शुरुआत में कुछ सफलता मिली, लेकिन फिर मुरली विजय के बीच चौथे विकेट के लिए हुई शतकीय साझेदारी ने भारत की स्थिति मजबूत कर दी। 

खेल खत्म होने तक भारत ने चार विकेट के नुकसान पर 311 रन बना लिए थे और रहाणे 75 और रोहित शर्मा 26 रन बनाकर क्रीज़ पर थे।

भारतीय टीम की शुरुआत हालांकि इतनी अच्छी नहीं रही और सलामी बल्लेबाज शिखर धवन 24 रन बनाकर आउट हो गए। चेतेश्वर पुजारा (18) और विराट कोहली (19) विकेट पर नज़र जमाने के बाद आउट हुए।  लेकिन दूसरे छोर पर सलामी बल्लेबाज मुरली विजय ने अपना बेहतरीन फॉर्म जारी रखा और अपने टेस्ट करियर का पांचवां शतक पूरा किया।

मुरली विजय और अजिंक्य रहाणे ने चौथे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी निभाकर भारत की स्थिति को मजबूत किया। विजय 144 रन बनाकर नाथन लियोन का शिकार बने।  विजय ने रहाणे के साथ चौथे विकेट के लिए 124 रन जोड़े।  दूसरे छोर पर रहाणे ने भी बेहतरीन स्ट्रोक्स के साथ अपना अर्धशतक पूरा किया। 

मैच से जुड़ी जानकारी...


* ब्रिसबेन में पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारत की मजबूत स्थिति। 
*  रोहित शर्मा और रहाणे के बीच पांचवें विकेट के लिए नाबाद अर्धशतकीय साझेदारी। 
* पहले दिन भारत का स्कोर 311/4 
* रहाणे की ठोस पारी। 
* मुरली विजय के बाद अब रहाणे से शतक की उम्मीद। 
मुरली और रहाणे के बीच चौथे विकेट के लिए 124 रन की साझेदारी। 
* मुरली विजय 144 रन बनाकर लियोन की गेंद पर आउट। 
रहाणे का अर्धशतक पूरा, भारत 258/3
मुरली विजय अपने 150 रन के करीब 
मुरली विजय और रहाणे के बीच शतकीय साझेदारी। 
*मुरली विजय और रहाणे की साझेदारी से भारत मजबूत। 
मुरली विजय का शतक, भारत 200 के करीब।
*चायकाल तक भारत ने 3 विकेट खोकर 151 रन बना लिए। रहाणे 13 और मुरली विजय 73 रनों पर खेल रहे थे।
* इस समय मुरली विजय 73 और अजिंक्य रहाणे 15 रन बनाकर खेल रहे थे।
* भारत ने चाय तक पहली पारी में तीन विकेट पर 151 रन बना लिए थे।
* कोहली जेम्स हेजलवुड की गेंद पर ब्रेड हैडिन को कैच दे बैठे।
* भारत का तीसरा विकेट गिरा, विराट कोहली 10 रन बनाकर आउट।
* भारत को दूसरा झटका, चेतेश्वर पुजारा 18 रन बनाकर आउट। टीम का स्कोर 101/2 
* लंच के बाद मुरली विजय ने पूरा किया अर्धशतक।
* लंच तक भारत का स्कोर एक विकेट पर 89 रन।
* मुरली विजय 46 और चेतेश्वर पुजारा 15 रन बनाकर खेल रहे थे।
* मिशेल मार्श ने ब्रेड हैडिन के हाथों धवन को झिलवाकर टीम इंडिया को पहला झटका दिया। 
* भारत को पहला झटका, शिखर धवन 24 रन बनाकर आउट।
* दूसरे टेस्ट में धोनी, उमेश यादव और अश्विन टीम में शामिल।
* ऑस्ट्रेलिया सीरीज में 1-0 से आगे। 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi