Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मुंबई में पैदा हुए एजाज पटेल ने किया कमाल, जन्म स्थल पर जीता क्रिकेट फैंस का दिल

हमें फॉलो करें मुंबई में पैदा हुए एजाज पटेल ने किया कमाल, जन्म स्थल पर जीता क्रिकेट फैंस का दिल
, शनिवार, 4 दिसंबर 2021 (14:25 IST)
मुंबई। मुंबई में जन्में बाएं हाथ के स्पिनर ऐजाज पटेल ने शनिवार को अपनी जन्मस्थली पर शानदार प्रदर्शन से सभी क्रिकेटप्रेमियों का दिल जीत लिया। उन्होंने भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट के दौरान एक पारी के सभी 10 विकेट ले लिए और टेस्ट क्रिकेट के 144 साल के इतिहास में तीसरे गेंदबाज बन गए।
एजाज का जन्म 21 अक्टूबर 1988 को मुंबई में ही हुआ था। 8 साल की उम्र में परिवार के साथ न्यूजीलैंड चले गए थे और फिर वहीं से क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया। पटेल ने भारत की पहली पारी में 47.5 ओवर में 119 रन देकर 10 विकेट लिए। पटेल अपने जन्मस्थान पर भारत के खिलाफ खेलने वाले डगलस जार्डिन के बाद दूसरे क्रिकेटर हैं।
 
उन्होंने इंग्लैंड के जिम लेकर और भारत के अनिल कुंबले जैसे दिग्गजों की बराबरी कर ली। जिम लेकर ने 1956 में आस्ट्रेलिया के खिलाफ मैनचेस्टर में यह कमाल किया था। उन्होंने 51.2 ओवर में 53 रन देकर 10 विकेट लिए थे। वहीं कुंबले ने पाकिस्तान के खिलाफ दिल्ली में फरवरी 1999 में 26.3 ओवर में 74 रन देकर दस विकेट लिए थे।
 
अपने कैरियर का 11वां टेस्ट खेल रहे पटेल ने इससे पहले पारी के पांच विकेट लेने का कमाल दो बार किया था। उन्होंने मोहम्मद सिराज को आउट करके अपना दसवां विकेट लिया जो भारतीय मूल के ही रचिन रविंद्र को कैच देकर लौटे।
 
उनकी इस उपलब्धि की सभी दिल खोलकर तारीफ कर रहे हैं। टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने भी खड़े होकर पटेल का अभिवादन किया और अंपायर ने उन्हें वह गेंद भी सौंप दी। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Omicron संकट के बीच टीम इंडिया का दक्षिण अफ्रीका दौरा तय