Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अंडर-19 में भी भारत ने इंग्लैंड को 7 विकेट से रौंदा

हमें फॉलो करें अंडर-19 में भी भारत ने इंग्लैंड को 7 विकेट से रौंदा
, शुक्रवार, 3 फ़रवरी 2017 (18:18 IST)
मुंबई। सलामी बल्लेबाज शुभम गिल के नाबाद शतकीय प्रहार की मदद से भारत की अंडर-19 क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड अंडर-19 टीम को तीसरे एकदिवसीय मैच में शुक्रवार को 35 गेंदें बाकी रहते 7 विकेट से हरा दिया।
 
पहले बल्लेबाजी का फैसला करने वाली इंग्लैंड टीम 49 ओवरों में 215 रनों पर आउट हो गई। जवाब में भारत ने 44.1 ओवरों में 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। गिल ने 157 गेंदों में 17 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 138 रनों की अविजित पारी खेली। हार्विक देसाई 37 रन बनाकर नाबाद रहे।
 
इससे पहले इंग्लैंड की शुरुआत बेहद खराब रही और नौवें ही ओवर में उसके 2 विकेट 38 रन पर गिर गए। इसके बाद डेर्ले रोलिंस और जॉर्ज बार्टलेट ने तीसरे विकेट की साझेदारी में 84 रन जोड़े। रोलिंस बदकिस्मत रहे, जो शतक से 4 रन से चूक गए। उन्होंने 106 गेंदों का सामना करके 96 रन बनाए जिसमें 11 चौके और 2 छक्के शामिल थे, वहीं बार्टलेट ने 67 गेंद में 55 रन बनाए जिसमें उन्होंने 6 चौके और 1 छक्का जड़ा।
 
भारत की ओर से राहुल चहार ने 9 ओवर में 33 रन देकर 4 विकेट लिए जबकि आशीष राय ने 10 ओवरों में 39 रन देकर 3 विकेट लिए। (भाषा)


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

इस क्रिकेटर ने विराट कोहली को बताया दुश्मम नंबर वन