Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मार्टिन क्रो फिर कैंसर की चपेट में

हमें फॉलो करें मार्टिन क्रो फिर कैंसर की चपेट में
वेलिंगटन , बुधवार, 17 सितम्बर 2014 (14:28 IST)
वेलिंगटन। न्यूजीलैंड के महान क्रिकेटर मार्टिन क्रो फिर कैंसर की चपेट में हैं जबकि 15 महीने पहले उन्होंने इसके नियंत्रण में होने का ऐलान किया था।
 
क्रो ने ट्विटर पर लिखा कि 1 साल की रिकवरी के बाद मुझे कुछ मेहनत और करनी होगी। मेरा ‘फ्रेंड और टफ टास्कमास्टर’ लिम्फोमा लौट आया है।
 
क्रो में पहली बार 2012 में सबसे पहले लिम्फोमा के लक्षण पाए गए थे लेकिन कई महीने कीमोथैरेपी के बाद उन्होंने कहा कि डॉक्टरों ने उन्हें बताया है कि कैंसर अब सुरक्षित स्तर पर है लेकिन इसके फिर लौटने का खतरा हमेशा रहेगा।
 
क्रो ने कहा कि अब वे आगे और उपचार कराएंगे। क्रो ने अपने 77 टेस्ट के करियर में 45.36 की औसत से रन बनाए जिसमें 17 शतक शामिल हैं। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi