Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

धोनी के जन्मदिन पर जानिए ये बातें

हमें फॉलो करें धोनी के जन्मदिन पर जानिए ये बातें
, मंगलवार, 7 जुलाई 2015 (11:33 IST)
भारतीय एकदिवसीय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का आज 34वां जन्मदिन है। रांची के एक छोटे से घर से अपने जीवन की शुरुआत करने वाले धोनी आज भारतीय क्रिकेट टीम के बेताज बादशाह है।

धोनी जिन्हें उनके दोस्त माही कहते हैं उनका जन्म 7 जुलाई 1981 को एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ था। धोनी के पिता पान सिंह एक कंपनी में जूनियर मैनेजमेंट इम्प्लाई  के रूप में काम करते थे। धोनी की अगुआई में भारत टी20 विश्व कप 2007, क्रिकेट विश्व कप 2011 जीत चुका है। 
 
धोनी के जन्मदिन पर हम आपको रूबरू कराने जा रहे हैं धोनी से जुड़ी हुई कुछ अनकही बातों से-
 
1. ये तो आप जानते हैं कि धोनी का जन्म रांची में हुआ, लेकिन क्या आप जानते हैं उनके माता-पिता का असली घर कहां है। दरअसल उनके माता-पिता उत्तरांचल से हैं। उनका पैतृक गांव अल्मोड़ा से 40 किमी. की दूरी पर स्थित है। 
 
2. धोनी पश्चिम बंगाल के खड़गपुर रेलवे स्टेशन पर बतौर टिकट कलेक्टर के रूप में काम करते थे। यह बात 2001-2003 की है, वे इसके पहले ही रणजी में पर्दापण कर चुके थे। 
 
3. धोनी क्रिकेट में आने से पहले अपने स्कूल दिनों में फुटबॉल टीम के गोलकीपर थे।
 
4. धोनी झरखंड राज्य में सबसे ज्यादा 'कर' देने वाले व्यक्ति हैं। धोनी ने 2013-14 में 20 करोड़ रुपए इनकम टैक्स के रूप में दिया।
 
5. धोनी की बहन जिसका नाम जयंती है और भाई का नाम नरेंद्र है। उनकी बहन रांची में इंग्लिश टीचर है और उनके भाई राजनीति से जुड़े हुए हैं वे समाजवादी पार्टी से जुड़े हैं।
 
अगले पेज पर साक्षी, धोनी से कितनी छोटी हैं...

6.  धोनी को 2003-04 के घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन का इनाम मिला और उन्हें पाकिस्तान ए व केन्या ए के विरुद्ध त्रिकोणीय सीरीज के लिए भारतीय ए टीम में दिनेश कार्तिक के साथ रिजर्व विकेट कीपर के रूप में शामिल किया गया।
webdunia

इसी बीच कार्तिक को सीनियर टीम में बुला लिया गया और धोनी को भारत ए की ओर से  खेलने का मौका मिल गया। धोनी ने पूरी सीरीज में गजब का प्रदर्शन किया और 6 पारियों में 72.40 की औसत से 362 रन बनाए। श्रृंखला में धोनी के प्रदर्शन ने सौरव गांगुली का ध्यान खींचा। सौरव गांगुली तब भारतीय टीम के कप्तान थे। 

7. धोनी अपनी डेब्यूट सीरीज में बांग्लादेश के खिलाफ रन आउट हो गए थे। उसके बाद अगली सीरीज में धोनी ने पाकिस्तान के खिलाफ 148 रनों की धुआंधार पारी खेली। धोनी ने ये 148 रन महज 123 गेंदों में बना डाले थे। 
 
8. धोनी बाइक और कार का शौक रखते हैं इसलिए उनके पास कई बाईक्स व कारें हैं। 
 
9. धोनी ने देहरादून की रहने वाली साक्षी से शादी की। साक्षी धोनी से 8 साल छोटी हैं। दोनों की एक बेटी है जिसकी नाम ज़ीवा है।
 
10. धोनी भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल हैं। उन्हें यह रैंक 2011 में दी गई थी। उन्होंने बाद में बताया कि आर्मी में शामिल होना उनके बचपन का सपना था।
अगले पेज पर धोनी के बारे में जानिए और रोचक बातें...

11. धोनी की कप्तानी को सबसे सफल माना जाता है। उनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने सबसे अधिक टेस्ट और एकदिवसीय मैच जीते हैं।
 
webdunia
 
12. धोनी भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान 2007 में बने। उस वक्त राहुल द्रविड टीम की कमान संभाल रहे थे।
 
13. धोनी अकेले ऐसे कप्तान हैं जिनकी कप्तानी के दौरान भारतीय टीम ने ICC की तीनों लिमिटेड ऑवर्स वाली ट्राफियां (वर्ल्ड कप, चैंपियंस ट्राफी और T-20 वर्ल्ड कप) जीती हैं।
 
14. धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने 2011 में ICC की रैंकिंग में पहला स्थान हासिल किया था। 
 
15. धोनी एयर इंडिया की रांची ब्रांच में डेप्यूटी मैनेजर भी रह चुके हैं और एयर इंडिया के मुताबिक वह नियमित ऑफिस जाते थे जब वह खेल नही रहे होते थे।
 
16. धोनी को कई सारे खिताबों से नवाजा गया है। ICC के एकदिवसीय सबसे अच्छे खिलाड़ी का खिताब, राजीव गांधी खेलरत्न, पद्म्श्री उनमें सबसे खास हैं।
 
17. अपने स्कूल जीवन में धोनी जिला और क्लब स्तर पर फुटबॉल और बैडमिंटन खेला करते थे।
 
18. धोनी के फुटबॉल कोच ने उन्हें पहली बार क्लब स्तर का क्रिकेट खेलने भेजा था। उन्होंने इसके पहले कभी क्रिकेट नहीं खेला था परंतु बावजूद इसके उन्होंने अपनी विकेट कीपिंग से सभी को प्रभावित कर दिया।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi