Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

नील ने मैदान में किया धमाल, मात्र 29 गेंदों पर ठोका शतक...

हमें फॉलो करें नील ने मैदान में किया धमाल, मात्र 29 गेंदों पर ठोका शतक...
मुंबई , गुरुवार, 27 नवंबर 2014 (09:59 IST)
मुंबई। आईपीएल में भले ही नील नार्वेकर नामक इस होनहार खिलाड़ी पर किसी की नजर नहीं गई लेकिन एक मैच में मात्र 29 गेंदों में शतक ठोंककर उन्होंने क्रिकेट जगत में तहलका मचा दिया।
 
नील ने पार्कोफिन क्रिकेटर्स टीम की ओर से खेलते हुए मुंबई की प्रसिद्ध कांगा क्रिकेट लीग 'बी' डिवीजन मैच में विस्फोटक शतक लगाकर विश्व रिकॉर्ड बना दिया। यह रिकॉर्ड पहले न्यूजीलैंड के कोरी एंडरसन के नाम था जिन्होंने 36 गेंदों में शतक बनाया था।
 
उल्लेखनीय है कि नील ने किसी भी उम्र में मुंबई की तरफ से नहीं खेला है। मुंबई की तरफ से उसका नाम हमेशा संभावित खिलाड़ियों की सूची में रहा है।
 
नील ने अपनी इस पारी में छह चौके और 12 छक्के जमाए। इनमें से पहले 50 रन तो महज 11 गेंदों में बन गए थे। नार्वेकर के नाम एक पारी में सभी 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड भी जो उन्होंने 2004 में स्कूल प्रतियोगिता में बनाया था। पिछले सप्ताह ही नील ने हैट्रिक जमाते हुए पांच विकेट झटके थे।
 
शतक बनाने के बाद नार्वेकर ने बताया कि, 'मैंने इतने तेजी से शतक बनाने के बारे में सोचा भी नहीं था। गेंद बल्ले पर आ रही थी और मैं तेजी से रन बनाना चाहता था। जब मैं 96 रन पर था तो मुझे पता चला कि खेल में केवल सात मिनट बचे हैं तो छक्का लगा दिया और शतक बन गया।'

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi