Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

विजन 2020 मिशन पढ़कर प्रेरित हुए पुजारा

हमें फॉलो करें विजन 2020 मिशन पढ़कर प्रेरित हुए पुजारा
, मंगलवार, 28 जुलाई 2015 (15:57 IST)
चेन्नई। पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम को श्रृद्धांजलि देते हुए भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने कहा कि उन्होंने कलाम की लिखी कई प्रेरक किताबें पढ़ी हैं जिनमें से 'विजन 2020 मिशंस' उनकी पसंदीदा किताबों में से है।
उन्होंने कहा,'मैंने डॉक्टर कलाम की कई किताबें पढ़ी हैं। मैं उन्हें बहुत पसंद करता हूं। उनको इतना ज्ञान था जो उन्होंने देशवासियों के साथ बांटा।

वह हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत थे।' उन्होंने कहा,'मैं इतना ही कहना चाहता हूं कि हम सभी को उनकी कमी खलेगी। मैं ईश्वर से उनकी आत्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं।'(भाषा)
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi