Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मुंबई इंडियंस के कोच होंगे रिकी पोंटिंग

हमें फॉलो करें मुंबई इंडियंस के कोच होंगे रिकी पोंटिंग
मुंबई , सोमवार, 30 मार्च 2015 (22:19 IST)
मुंबई। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने आज मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच के रूप में अपनी नई पारी की शुरुआत की।
मुंबई इंडियन्स ने आठ अप्रैल से शुरू हो रहे इंडियन प्रीमियर लीग के आठवें सत्र से पूर्व वानखेड़े स्टेडियम में ट्रेनिंग शुरू की।
 
वर्ष 2003 और 2007 में ऑस्ट्रेलिया को अपनी कप्तानी में विश्व कप दिलाने वाले पोंटिंग ने यहां अपनी नई भूमिका संभाली। आईपीएल 2013 के चैम्पियन मुंबई इंडियन्स ने घरेलू मैदान पर पहले नेट सत्र में हिस्सा लिया।
 
पूरी टीम अभी एकत्रित नहीं हुई है और आठ अप्रैल को ईडन गार्डन्स में गत चैम्पियन कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुंबई इंडियन्स के पहले मुकाबले से पूर्व एक या दो दिन में संक्षिप्त शिविर के लिए कुछ खिलाड़ियों के टीम से जुड़ने की उम्मीद है।
 
जो खिलाड़ी टीम से जुड़ चुके हैं उनके कर्नाटक के इस सत्र में रणजी खिताब बरकरार रखने में अहम भूमिका निभाने वाले आर. विनय कुमार और अभिमन्यु मिथुन, मुंबई के कप्तान आदित्य तारे और गुजरात के कप्तान पार्थिव पटेल शामिल हैं।
 
टीम के एक सूत्र ने बताया कि कप्तान रोहित शर्मा के कुछ दिनों में टीम से जुड़ने की उम्मीद है। चार अप्रैल को आंतरिक अभ्यास मैच होगा और तब तक सभी खिलाड़ी टीम से जुड़ जाएंगे। सूत्र ने कहा, ‘हमें पांच अप्रैल को कोलकाता के लिए रवाना होना है।’ (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi