Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

रोहित शर्मा ने की रितिका से सगाई

हमें फॉलो करें रोहित शर्मा ने की रितिका से सगाई
नई दिल्ली , रविवार, 3 मई 2015 (16:32 IST)
नई दिल्ली। भारत के स्टार क्रिकेटर रोहित शर्मा ने अपनी दोस्त 28 वर्षीय रितिका साजदेह से सगाई कर ली।
सोशल नेटवर्किंग साइट टि्वटर पर रविवार को रितिका के साथ एक तस्वीर पोस्ट करते हुए 28 वर्षीय  क्रिकेटर ने लिखा कि वह अच्छी दोस्त से हमसफर बन गई है। इससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता था। इस  तस्वीर में रितिका के हाथ में एक अंगूठी भी दिख रही है।
 
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार रितिका एक स्‍पोर्ट्स मैनेजर हैं। वे भारतीय बल्लेबाज सुरेश रैना की भी  मैनेजर हैं।
 
रोहित और रितिका एक-दूसरे को पिछले 6 साल से जानते हैं। रोहित ने 30 अप्रैल को ही अपना 28वां  जन्मदिन मनाया। हाल ही में रोहित के टीम साथी रैना ने भी अपनी बचपन की दोस्त प्रियंका चौधरी के  साथ शादी रचाई।
 
आईपीएल-8 में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा का नाम सोफिया हयात समेत कई अभिनेत्रियों के  साथ जुड चुका है लेकिन ट्विटर पर यह घोषणा करने के साथ ही उन्होंने अपने रिश्ते को लेकर लगती  रहीं अटकलों पर विराम लगा दिया। (वार्ता)

चित्र सौजन्‍य : टि्वटर 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi