Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

तेंदुलकर की जर्सी 6 लाख रुपए में बिकी

हमें फॉलो करें तेंदुलकर की जर्सी 6 लाख रुपए में बिकी
जोधपुर , रविवार, 22 मार्च 2015 (15:28 IST)
जोधपुर। महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने अपने 200वें और अंतिम टेस्ट में जो जर्सी पहनी थी, वह यहां उमेद भवन पैलेस में क्रिस्टी की भव्य नीलामी में 6 लाख रुपए में बिकी।
 
जोधपुर के पूर्व शासक गजसिंह द्वितीय के बेटे शिवराजसिंह ने शनिवार रात इस जर्सी के लिए बोली लगाई। 
 
तेंदुलकर ने नवंबर 2013 में मुंबई में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना 200वां टेस्ट खेलने के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। तेंदुलकर की जर्सी के अलावा परेश मैटी की पेंटिंग 7.50 लाख रुपए में बिकी। इस नीलामी में कई अन्य चीजों की भी नीलामी हुई। नीलामी से लगभग 80 लाख रुपए जुटाए गए।
 
इस नीलामी से होने वाली कमाई इंडियन हेडन इंजरी फाउंडेशन को दी जाएगी, जो सिर और दिमाग की चोट से पीड़ित लोगों के प्रति जागरूकता फैलाने के अलावा उनके लिए संसाधन भी जुटाती है। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi