Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सचिन को याद आए ‘दादा’ के साथ पुराने दिन

हमें फॉलो करें सचिन को याद आए ‘दादा’ के साथ पुराने दिन
नई दिल्ली , बुधवार, 8 जुलाई 2015 (18:27 IST)
नई दिल्ली। लीजेंड क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली के 43वें जन्मदिन के मौके पर उनके साथ बिताए पुराने लम्हें याद आए।
विश्व के सबसे सफल कप्तानों में से एक सौरव गांगुली ने बुधवार को अपना 43वां जन्मदिन अपने  परिवार के साथ कोलकाता में मनाया। इस मौके पर उन्हें बधाइयां देने का तांता लगा रहा। ‘दादा’ के  नाम से मशहूर भारतीय क्रिकेटर के प्रशंसकों और क्रिकेटरों ने उन्हें बधाइयां दीं।
 
तेंदुलकर ने अपने फेसबुक अकाउंट पर दोनों की एक पुरानी फोटो शेयर करते हुए लिखा- 'हैप्पी बर्थडे  दादा। आप ऐसे ही हमेशा जवान रहें।'
 
यह फोटो दोनों क्रिकेटरों के जवानी के दिनों की है जिसमें गांगुली सचिन के साथ हाथ पीछे करे खड़े  नजर आ रहे हैं। 
 
गांगुली और तेंदुलकर ने अपने लंबे समय तक एक साथ कई मैच खेले हैं। दोनों ने मिलकर कई हजार  रन बनाए हैं और कई रिकॉर्ड बनाए और तोड़े हैं। तेंदुलकर और गांगुली लंबे समय तक भारतीय  बल्लेबाजी का चेहरा रहे थे। (वार्ता)
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi