Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

T20 World Women's Cup Final : तेंदुलकर का महिला टीम को संदेश, मैदान पर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करो

हमें फॉलो करें T20 World Women's Cup Final : तेंदुलकर का महिला टीम को संदेश, मैदान पर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करो
, शुक्रवार, 6 मार्च 2020 (09:07 IST)
मुंबई। महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने गुरुवार को हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली भारतीय महिला टीम को टी-20 विश्व कप फाइनल के लिए सकारात्मकता के साथ मैदान पर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की सलाह दी।
 
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पहली बार टी-20 विश्व कप फाइनल में प्रवेश किया है और रविवार को उसका सामना ऑस्ट्रेलिया से होगा। भारत ने सभी ग्रुप मुकाबले अपने नाम किए थे और सिडनी में इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल के बारिश की भेंट चढ़ने के बाद इसी की बदौलत फाइनल में प्रवेश किया।
तेंदुलकर ने यहां एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि उसी लय में बने रहिए और मैदान पर जाकर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करिए। संयोग से मैं ट्रॉफी के बराबर ही था और हमारी महिला टीम की कुछ सदस्य भी वहां थीं। मैंने कहा कि भारत में इस ट्रॉफी के साथ आपको देखना अच्छा होगा।
 
उन्होंने कहा कि अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करो। मेरा उन्हें यही संदेश है। कोई दबाव मत लो, हालांकि यह कहना आसान है। मैं उन्हें सच में कहना चाहूंगा कि एकजुट होकर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करो।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

TOISA में वर्ष की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बनी पीवी सिंधू