Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

वार्न ने स्टार्क को कहा ‘ढीला’!

हमें फॉलो करें वार्न ने स्टार्क को कहा ‘ढीला’!
ब्रिसबेन , गुरुवार, 18 दिसंबर 2014 (12:57 IST)
ब्रिसबेन। विवादों से घिरे रहने के लिए मशहूर महान स्पिनर शेन वार्न एक और विवाद में फंस गए, जब उन्होंने तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क को ‘ढीला’ कह डाला लेकिन ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के कोच डेरेन लीमैन द्वारा इस पर ऐतराज जताए जाने के बाद उन्हें सफाई देनी पड़ी।
 
वार्न ने पहले दिन एक भी विकेट नहीं ले सके स्टार्क के बारे में कहा था कि उसे अपनी बॉडी लैंग्वेज बदलनी होगी। उसे मजबूत होना होगा। वह ढीला लग रहा था।
 
उन्होंने चैनल नाइन पर कमेंट्री के दौरान कहा था कि उसे अपना सीना बाहर निकालना होगा ताकि मजबूत दिखे। अन्य कमेंटेटर माइकल स्लेटर और मार्क टेलर भी उनसे सहमत दिखे लेकिन जब लीमैन को इसके बारे में बताया गया तो वे खफा हो गए।
 
लीमैन ने कहा कि ढीला। उसने ऐसा कहा। यह बहुत कठोर था। मैं शेन से इस बारे में खुद बात करूंगा। वार्न ने हालांकि कहा कि उन्होंने स्टार्क को कभी ढीला नहीं कहा।
 
उन्होंने कहा कि मैंने इतना ही कहा कि उसकी बॉडी लैंग्वेज से लगता है कि वह बेपरवाह है। उसे इसमें सुधार करना होगा। उसकी बॉडी लैंग्वेज के बारे में कह रहा था, उसके बारे में नहीं। उन्होंने कहा कि मैंने बुधवार को डेरेन लीमैन से इस बारे में बात की। वह मेरी बात समझ गया। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi