Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सोनी को मिला भारत-श्रीलंका टेस्ट श्रृंखला प्रसारण का अधिकार

हमें फॉलो करें सोनी को मिला भारत-श्रीलंका टेस्ट श्रृंखला प्रसारण का अधिकार
, मंगलवार, 7 जुलाई 2015 (18:16 IST)
कोलंबो। सोनी ने भारत और श्रीलंका के बीच अगले महीने होने वाली टेस्ट श्रृंखला के प्रसारण अधिकार श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) से 32 लाख 50 हजार डॉलर में खरीदे हैं।
सोनी की बोली टेन स्पोर्ट्स की बोली से 14 लाख डॉलर अधिक थी। एसएलसी टेन स्पोर्ट्स की 18 लाख 50 हजार डॉलर की शुरूआती बोली से निराश था और इसलिए उसने विभिन्न कंपनियों से बोली लगाने के लिए कहा था।
 
श्रीलंका क्रिकेट का टेन स्पोर्ट्स के साथ सात साल का करार है लेकिन इस दौरे का अलग से करार किया गया क्योंकि भविष्य के दौरा कार्यक्रम में इसे घरेलू श्रृंखला के रूप में नहीं दिखाया गया है।(भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi