Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

स्पिनर प्रज्ञान ओझा पर प्रतिबंध...

हमें फॉलो करें स्पिनर प्रज्ञान ओझा पर प्रतिबंध...
नई दिल्ली , शनिवार, 27 दिसंबर 2014 (23:09 IST)
नई दिल्ली। बीसीसीआई ने भारतीय टीम से बाहर चल रहे बाएं हाथ के स्पिनर प्रज्ञान ओझा को संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन की वजह से आखिर प्रतिस्पर्धी मैचों में गेंदबाजी से प्रतिबंधित कर दिया है, जिसके बाद यह गेंदबाज एक्शन में सुधार के लिए चेन्नई जाएगा।
 
बीसीसीआई ने ओझा के घरेलू राज्य संघ हैदराबाद को आधिकारिक रूप से सूचित किया है कि उनके गेंदबाजी एक्शन में सुधार की जरूरत है, जिसके बाद इस गेंदबाज को रविवार से सेना के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी मैच की टीम से हटा दिया।
 
एचसीए के संयुक्त सचिव पुरुषोत्तम अग्रवाल ने स्वीकार किया है कि उन्हें बीसीसीआई का पत्र मिला है। अग्रवाल ने कहा, 'हां, बीसीसीआई ने अपने इस फैसले से अवगत कराते हुए हमें पत्र लिखा है कि प्रज्ञान को अपने एक्शन में सुधार के लिए रिहैबिलिटेशन कार्यक्रम की जरूरत है। उन्होंने हालांकि हमें समयसीमा के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। प्रज्ञान अब भी हैदराबाद में हैं लेकिन जल्द ही चेन्नई जाएंगे।'
 
सबसे तेजी से 100 विकेट चटकाने वाले भारतीय गेंदबाज होने के बावजूद पिछले कुछ समय से ओझा के एक्शन पर संदेह के बादल छाए थे। ओझा ने 24 टेस्ट में 113 विकेट और 18 वनडे में 21 विकेट चटकाए हैं। इसके अलावा छह टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में उनके नाम पर 10 विकेट दर्ज हैं। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi