Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सुनील गावस्कर को मिलेगा राष्‍ट्रीय पुरस्‍कार

हमें फॉलो करें सुनील गावस्कर को मिलेगा राष्‍ट्रीय पुरस्‍कार
तिरुवनन्तपुरम , रविवार, 19 अक्टूबर 2014 (16:45 IST)
तिरुवनन्तपुरम। दिग्गज भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर को खेलों के क्षेत्र में उनके योगदान के  लिए श्री चित्रा तिरुनाल ट्रस्ट राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चुना गया है। इस पुरस्कार के तहत 1 लाख  रुपए नकद और प्रशस्ति पत्र दिया जाता है। 
 
राष्ट्रीय स्तर पर खेलों में विशिष्ट उपलब्धि हासिल करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित करने के लिए  ट्रस्ट ने इस पुरस्कार की स्थापना की है। 
 
गावस्कर पहले खिलाड़ी हैं जिन्हें इस पुरस्कार के लिए चुना गया है। पुरस्कार 12 नवंबर को यहां  आयोजित समारोह में दिया जाएगा। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi