Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

कोहली को टेस्ट कप्तान नियुक्त करें-अजहर

हमें फॉलो करें कोहली को टेस्ट कप्तान नियुक्त करें-अजहर
मुंबई , गुरुवार, 2 अक्टूबर 2014 (14:08 IST)
मुंबई। पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने कहा कि भारत की हाल में इंग्लैंड में समाप्त हुई टेस्ट श्रृंखला में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद बीसीसीआई को युवा विराट कोहली को टेस्ट कप्तान नियुक्त करने पर विचार करना चाहिए।
 
अपने जमाने के धाकड़ बल्लेबाज अजहर ने कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की आलोचना करते हुए कहा कि आप बतौर कप्तान बने नहीं रह सकते। अगर आप प्रदर्शन करोगे, तभी आप लंबे समय तक बने रहोगे। 
 
उन्होंने कहा कि अगर आप प्रदर्शन नहीं कर पाते तो आप टीम में बने नहीं रह सकते और आप खत्म हो जाआगे, यह इतनी सरल बात है। बीसीसीआई को कुछ कार्रवाई करनी चाहिए। लेकिन शायद एक अलग कप्तान से मदद मिल सकती है। 
 
उन्होंने विजय अमृतराज की चैंपियंस लीग टेनिस टूर्नामेंट लांच के मौके पर यह बात कही जिसमें वह चंडीगढ़ फ्रेंचाइजी के सह मालिक हैं।
 
अजहर ने कहा कि आपको बना-बनाया कुछ नही मिलता। हमें अच्छा कप्तान तभी मिल सकता है, जब हम मौका दें। अगर आप मौका नहीं दोगे तो आप कैसे जानोगे। अगर मैं चयनकर्ता होता तो मैं विराट कोहली को मौका देता। ठीक है उसने इंग्लैंड में अच्छा नहीं किया, यह एक प्रदर्शन था। अगर आप खिलाड़ियों पर जिम्मेदारी नहीं डालोगे तो आप कैसे जानोगे कि वे कैसा प्रदर्शन करेंगे। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi