Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

विराट ने थामा अनुष्का का हाथ

हमें फॉलो करें विराट ने थामा अनुष्का का हाथ
, शनिवार, 28 मार्च 2015 (15:00 IST)
नई दिल्ली। टीम इंडिया के उपकप्तान विराट कोहली अपनी गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा के साथ ऑस्ट्रेलिया से मुंबई लौट आए। शुक्रवार देर रात दोनों एकसाथ वापस लौटे। एयरपोर्ट पर देखा गया कि अनुष्का का हाथ विराट ने थामा हुआ था। दोनों एक ही गाड़ी में एयरपोर्ट से अपने घर को रवाना हुए। अनुष्का खासतौर से सेमीफाइनल मैच देखने के लिए सिडनी गई थीं
ऑस्ट्रेलिया में खेले गए सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के हाथों ही करारी हार झेलने के बाद टीम इंडिया का तीसरी बार वर्ल्ड कप का खिताब जीतने का सपना भी टूट गया। 
 
इस हार के बाद सोशल मीडिया पर भी अनुष्का और विराट को लेकर काफी मजाक बनाया गया। सोशल मीडिया पर लोगों ने दोनों के रिश्तों और खासकर अनुष्का को लेकर खूब कमेंट शेयर किए। हालांकि अनुष्का के समर्थन में बॉलीवुड आया। बॉलीवुड अभिनेताओं ने कहा कि अनुष्का को हार का जिम्मेदार बताकर मजाक बनाना बंद किया जाए।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi