Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

ट्‍विटर पर सचिन तेंदुलकर से आगे निकले विराट कोहली

हमें फॉलो करें ट्‍विटर पर सचिन तेंदुलकर से आगे निकले विराट कोहली
, मंगलवार, 23 दिसंबर 2014 (17:56 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के उप कप्तान विराट कोहली ट्‍विटर पर सबसे अधिक फॉलो होने वाले भारतीय खिलाड़ियों की सूची में महान बल्लेबाज सचिन तेुंलकर को पछाड़कर नंबर वन पर पहुंच गए हैं। तेंदुलकर हालांकि अपने संन्यास के एक साल बाद भी इस सूची में दूसरे नंबर पर बने हुए हैं।
कोहली कुल 48 लाख 70 हजार 190 प्रशंसकों के साथ शीर्ष पर हैं जबकि तेंदुलकर के प्रशंसकों की संख्या 48 लाख 69 हजार 849 है। पिछले साल संन्यास लेने वाले तेंदुलकर इस सोशल नेटवर्किंग साइट पर कुछ समय पहले तक फॉलोअर्स के मामले में शीर्ष पर थे।
 
कोहली ने अक्तूबर में 40 लाख फॉलोअर्स की संख्या पार की थी। इस सूची में तेंदुलकर के बाद कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 33 लाख 27 हजार 33 प्रशंसकों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। धोनी के बाद वीरेंद्र सहवाग (31 लाख 80 हजार 081), युवराज सिंह (27 लाख 23 हजार 090) और सुरेश रैना (26 लाख 17 हजार 828) का नंबर आता है।
 
इस सूची में क्रिकेटरों के दबदबे का अंदाजा इस बात से लगता है कि शीर्ष 10 खिलाड़ियों की सूची में नौ क्रिकेटर हैं। स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा इस सूची में सातवें नंबर पर हैं जबकि जहीर खान, गौतम गंभीर और रोहित शर्मा को भी शीर्ष 10 में जगह मिली है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi