Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

द्रविड़ ने न्यूजीलैंड को विश्व कप का प्रबल दावेदार बताया

हमें फॉलो करें द्रविड़ ने न्यूजीलैंड को विश्व कप का प्रबल दावेदार बताया
नई दिल्ली , बुधवार, 28 जनवरी 2015 (18:56 IST)
नई दिल्ली। भारत के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ ने सह मेजबान न्यूजीलैंड को 14 फरवरी से शुरू हो  रहे विश्व कप में खिताब का प्रबल दावेदार बताया।
द्रविड़ ने ईएसपीएन क्रिकइन्फो के विश्व कप विशेष शो ‘कंटेंडर्स’ में कहा कि उनके पास बेहतरीन तेज आक्रमण है लिहाजा मुझे ऐसा लगता है कि वे प्रबल दावेदारों में से होंगे। 
 
द्रविड़ का मानना है कि घरेलू मैदान पर खेलने से न्यूजीलैंड पर अधिक दबाव नहीं पड़ेगा। टिम साउदी की अगुवाई में न्यूजीलैंड के पास अच्छा गेंदबाजी आक्रमण है।
 
द्रविड़ ने कहा कि दबाव में साउदी अच्छे यॉर्कर डाल लेते हैं, जो उनकी सबसे बड़ी खूबी है। दबाव में  यह गेंद डालना आसान नहीं होता। डेनियल विटोरी की मौजूदगी के बारे में उन्होंने कहा कि अनुभव  का कोई विकल्प नहीं है। 
 
उन्होंने कहा कि यह देखना होगा कि वह पूरे टूर्नामेंट में फिट रहता है या नहीं और वे उसका कैसे  इस्तेमाल करते हैं लेकिन उसकी मौजूदगी से टीम के पास अनुभव होगा, जो कहीं खरीदा नहीं जा  सकता। 
 
उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि न्यूजीलैंड बहुत छोटा देश है और क्रिकेटप्रेमियों को अच्छे प्रदर्शन  की अपेक्षा होगी लेकिन वे सीधे खिताब जीतने की बात नहीं करेंगे। न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों पर  उतना दबाव नहीं होगा।
 
द्रविड़ का मानना है कि ब्रेंडन मैक्कुलम एक प्रेरणादायी कप्तान हैं। उन्होंने कहा कि दबाव में आपको  कुशल रणनीतिकार की जरूरत होती है और ब्रेंडन इसमें माहिर हैं। उसे इसका अनुभव है। 
 
श्रीलंका के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करने वाले तीसरे नंबर के बल्लेबाज केन विलियमसन की तारीफ  करते हुए उन्होंने कहा कि वह काफी अच्छे शॉट्स खेलता और जोखिम लिए बिना तेजी से रन बना  सकता है। वह लगातार अच्छा प्रदर्शन भी कर रहा है।  (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi