Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

क्रिकेट इतिहास का शर्मनाक पल

हमें फॉलो करें क्रिकेट इतिहास का शर्मनाक पल
किसी भी खेल को ऊंचे मुकाम पर पहुंचाने के लिए जरूरी है कि खिलाड़ियों में खेल के प्रति सम्मान और खिलाड़ी भावना कायम रहे। खेल में आक्रामक होना सही है, लेकिन यही आक्रमकता जब विरोधी टीम के सम्मान को ठेस पहुंचाए तो यह दूषित हो जाती है। क्रिकेट इतिहास में कई ऐसे पल हैं, जब किसी खिलाड़ी ने खेल भावना का मजाक उड़ाते हुए विरोधी टीम के खिलाड़ी का अपमान किया। ऐसी ही एक घटना फरवरी 1981 में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच एक मैच के दौरान मेलबोर्न क्रिकेट ग्राउंड में हुई।

ND
FILE
ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज ट्रेवर चैपल ने न्यूजीलैंड को बल्लेबाज का मजाक उड़ाते हुए उसे अंडरआर्म गेंदबाजी की। इस समय तक अंडरआर्म गेंद फेंकने पर कोई नियम नहीं बनाया गया था, लेकिन गेंदबाज द्वारा जानबूझ कर अंडरआर्म गेंद फेंकने की क्रिकेट जगत में बहुत आलोचना हुई।

क्या था मामला- 1 फरवरी 1981 को मेलबोर्न क्रिकेट ग्राउंड में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच वनडे मैच में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ग्रेग चैपल ने अपने भाई ट्रेवर चैपल से मैच की आखिरी गेंद अंडरआर्म डालने को कहा। यह पल क्रिकेट इतिहास में सबसे शर्मनाक पलों में से एक है।

मैच की आखिरी गेंद पर न्यूजीलैंड को छह रनों की जरूरत थी और स्ट्राइक पर ब्रायन मैकेंजी थे, लेकिन चैपल ने अंडरआर्म गेंद डालकर खेल भावना को तहस-नहस कर दिया।

इसके बाद ही अंडरआर्म गेंद को क्रिकेट में अमान्य घोषित किया गया। चैपल ने खेल के सारे नैतिक मूल्यों को ताक में रखकर अपने गेंदबाज भाई को अंडरआर्म गेंद फेंकने को कहा, जिसकी क्रिकेट जगत मे बहुत आलोचना हुई।

 

 


 

सौजन्य से- यू ट्यूब वीडियो


हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi