Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

धोनी ने सँवारे जॉन के बाल

हमें फॉलो करें धोनी ने सँवारे जॉन के बाल
मुंबई , शनिवार, 4 दिसंबर 2010 (20:46 IST)
कभी अपने लंबे बालों की वजह से अपने प्रशंसकों के दिलों पर राज करने वाले भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्रसिंह धोनी ने शनिवार को यहाँ ‘हेयर स्टायलिंग’ में हाथ आजमाए।

उन्होंने किसी और के नहीं बल्कि बॉलीवुड अभिनेता और अपने जिगरी दोस्त जॉन अब्राहम के बालों पर अपना कौशल दिखाया।

ये दोनों एक प्रचार कार्यक्रम के दौरान बांद्रा के ‘मैड ओ वाट’ सेलून में पहुँचे जहाँ दोनों ने एक-दूसरे के बालों की ‘स्टायलिंग’ की।

धोनी ने मीडियाकर्मियों से बात करने से इंकार कर दिया लेकिन जॉन ने भारतीय कप्तान की ‘हेयर स्टायलिंग’ पर कहा कि वह चाहे कुछ भी करे अच्छा ही करता है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi