Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

पटौदी ही हालत में सुधार: डॉक्टर

हमें फॉलो करें पटौदी ही हालत में सुधार: डॉक्टर
नई दिल्ली , शनिवार, 3 सितम्बर 2011 (20:10 IST)
फेफड़े में संक्रमण के कारण अस्पताल में भर्ती पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान मंसूर अली खान पटौदी की हालत स्थिर है और इसमें सुधार हो रहा है। उनकी जांच से जुड़े एक डॉक्टर ने यह जानकारी दी।

पटौदी के बेटे और बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान कल अपने पिता को देखने के लिए मुंबई से दिल्ली पहुंचे। वह फिलहाल अपनी माता शर्मिला टैगोर के साथ दिल्ली में ही हैं।

पटौदी की जांच से जुड़े डॉक्टर ने कहा कि पटौदी की हालत अब बेहतर है। उनमें सुधार हो रहा है। भारत के सफल कप्तानों में शुमार पटौदी ने देश के लिए 46 टेस्ट खेले और 34.91 की औसत से 2793 रन बनाए। उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 203 रन रहा। उन्होंने अपने करियर के दौरान छह शतक और 16 अर्धशतक जड़े हैं। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi