Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

रोमांचक क्रिकेटर हैं धोनी-मुशर्रफ

हमें फॉलो करें रोमांचक क्रिकेटर हैं धोनी-मुशर्रफ
नई दिल्ली , शनिवार, 4 दिसंबर 2010 (16:49 IST)
महेंद्रसिंह धोनी के मुरीदों में शुमार पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ का मानना है कि भारतीय कप्तान दुनिया के सबसे रोमांचक और मनोरंजक क्रिकेटरों में से हैं।

मुशर्रफ ने एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा कि सचिन तेंडुलकर लगातार अच्छा प्रदर्शन करते हैं लेकिन धोनी सबसे रोमांचक और मनोरंजक क्रिकेटर हैं। उन्होंने कहा कि एक बार मैंने धोनी के बालों की तारीफ की थी। अब उन्होंने बाल कटवा लिए हैं, लेकिन अब भी उन्हें खेलते देखने में बहुत मजा आता है।

मुशर्रफ ने पिछले कुछ साल में लगातार अच्छा खेलने वाली भारतीय क्रिकेट टीम की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि मैं पाकिस्तान क्रिकेट की हालत से दुखी हूँ। भारतीय क्रिकेट ने वाकई तरक्की की है, क्योंकि यहाँ बेहतरीन खिलाड़ी भी हैं। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi