Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मूंछों का मुकाबला

हमें फॉलो करें मूंछों का मुकाबला
, शुक्रवार, 14 नवंबर 2014 (14:51 IST)
राजस्थान के कोटा जिले में दशहरे के अवसर पर मूंछ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यहां अपनी मूंछों को ताव देते पहुंचे कुछ बांके...

जयपुर के राम सिंह चौहान की मूंछें दुनिया में सबसे बड़ी हैं। उनकी चौदह फीट लंबी मूंछें गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हैं। उन्होंने 2010 में अपनी मूंछों के लिए इनाम जीता था। इस बार मुकाबले में वह 18 फीट लंबी मूंछें लेकर पहुंचे।

राम सिंह अपनी मूंछें कभी नहीं काटते। वह मूंछों की नारियल के तेल, घी और बादाम के तेल से मालिश करते हैं। वह मूंछों पर साबुन का इस्तेमाल नहीं करते, मूंछें धोने के लिए मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल करते हैं।

लो नाप लो मेरी मूंछों की लम्बाई। धन्नालाल गुर्जर की मूंछें 7 फीट लंबी हैं। वह राजस्थान में बूंदी जिले के रहने वाले हैं। वह अपनी मूंछों से गैस से भरा सिलेंडर उठा सकते हैं।

राजस्थान के मेलों में मूंछों की प्रतियोगिता एक अहम मुकाबला है। पुष्कर मेले में भी इस प्रतियोगिता का आयोजन होता है।

नत्थू लाल की मूंछे तो पुरानी हुई, अब बारी इनकी। देव करण गुर्जर रहे प्रतियोगिता में अव्वल नंबर पर।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi