Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

स्मूदी खाएं, वजन घटाएं

हमें फॉलो करें स्मूदी खाएं, वजन घटाएं

DW

, सोमवार, 15 जून 2015 (16:41 IST)
इन दिनों 'स्मूदी' का नया ट्रेंड शुरू हुआ है। खासकर नौजवानों में ये 'हेल्थ ड्रिंक' काफी लोकप्रिय हो गए हैं। जानिए कि आखिर क्या है स्मूदी और आप घर पर ही इन्हें कैसे बना सकते हैं।
पौष्टिक : स्मूदी आपको संपूर्ण आहार दे सकते हैं। ताजा फल और सब्जियों के कारण इनमें प्रोटीन, विटामिन और कई तरह के पोषक तत्व मौजूद होते हैं। साथ ही इनसे बहुत जल्द पेट भर जाता है। इसलिए वजन घटाने में ये फायदेमंद साबित होते हैं।
 
कैसे बनाएं?
स्मूदी बनाना बेहद आसान है। आपको बस अपनी मनपसंद फल और सब्जियों को ब्लेंडर में डाल कर चला देना है। अपने स्वादानुसार आप इनमें धनिया, पुदीना, अदरक या फिर शहद भी मिला सकते हैं। अगर केवल फल सब्जियों का स्वाद पसंद नहीं है तो दूध या दही भी मिला सकते हैं।
 
फायदे : स्मूदी एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं। इनसे शरीर में मौजूद टॉक्सिक तत्व निकल जाते हैं और पेट भी साफ होता है। नतीजा, त्वचा में निखार आता है और वजन भी घटता है। साथ ही रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है।
 
रंग-बिरंगे : बाजार में इन दिनों कई तरह के स्मूदी मौजूद हैं। अगर घर पर खुद स्मूदी बनाना पसंद नहीं करते या वक्त नहीं है, तो अपने स्वाद के अनुसार आप इन्हें खरीद सकते हैं। दफ्तर में दोपहर के खाने के लिए यह एक अच्छा विकल्प है।
 
ग्रीन स्मूदी : इन्हें सबसे ज्यादा पौष्टिक माना जाता है। हरा रंग इसलिए क्योंकि इनमें सलाद में इस्तेमाल होने वाली हरी सब्जियां जैसे खीरा, पत्ता गोभी और पालक डलते हैं। इसके साथ हरा सेब और केले जैसे फल भी मिलाए जा सकते हैं। कसरत करने से पहले इसे खाना फायदेमंद होता है।
 
आसान तरीका : स्मूदी बनाने के लिए सब सामान मिला कर मिक्सर में केवल तीस सेकंड के लिए ही चलाएं। इन्हें बना कर आप दो दिन तक फ्रिज में रख सकते हैं। हालांकि अगर ताजा बना सकें, तो सोने पर सुहागा।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi