Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

बिना बिजली के चलने वाली वॉशिंग मशीन

हमें फॉलो करें बिना बिजली के चलने वाली वॉशिंग मशीन
, बुधवार, 30 दिसंबर 2015 (12:23 IST)
टीवी, फ्रिज और वॉशिंग मशीन, घर में इनका होना जितना जरूरी है, उतनी ही इनके कारण बिजली की खपत भी बढ़ रही है। इसका उपाय है यह नई मशीन, जो बिना बिजली के चलती है।
 
हाथ से कपड़े धोना कोई आसान काम नहीं। इसमें खूब वक्त भी लगता है और मेहनत भी। इसीलिए वॉशिंग मशीन पिछले कुछ सालों में घर के जरूरी सामान का हिस्सा बन गई है। वक्त के साथ साथ लोग ऑटोमैटिक मशीन को भी काफी पसंद करने लगे हैं।
बस एक बार में सभी कपड़े और डिटरजेंट डाला, बटन दबाया और अपने काम पर निकल गए। मशीन खुद ही कपड़े धोने, खंगालने और सुखाने का काम संभाल लेती है। लेकिन इस सब में बिजली बहुत खर्च होती है।
 
अब जापान की एक कंपनी इसका समाधान ले कर आई है। ड्रूमी नाम की इस मशीन को आप अपने पैर से चला सकते हैं। वीडियो में देखिए कि कैसे छोटे से आकर की इस मशीन का कपड़े धोने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। कंपनी का दावा है कि पांच से दस मिनट तक पैडल करना काफी है।
 
मशीन के अंदर एक गेंद बनी है, जिसमें कपड़े घूमते हैं। कंपनी का दावा है कि इसमें पानी भी कम खर्च होता है और छोटी और हल्की होने के कारण आप इसे कहीं भी अपने साथ ले जा सकते हैं। इसका दाम करीब ढाई सौ डॉलर यानि 17,000 रुपए है। फिलहाल इसे सिर्फ ऑनलाइन ही ऑर्डर किया जा सकता है।
 
रिपोर्ट:- ईशा भाटिया

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi