Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

साध्वी प्रज्ञा ठाकुर पर से हटा बैन, अब क्या होगा प्रचार का अगला प्लान

हमें फॉलो करें साध्वी प्रज्ञा ठाकुर पर से हटा बैन, अब क्या होगा प्रचार का अगला प्लान
, रविवार, 5 मई 2019 (10:43 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश के भोपाल संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के प्रचार पर चुनाव आयोग की ओर से लगाया गया प्रतिबन्ध रविवार को समाप्त हो गया। भोपाल में चुनाव प्रचार शुक्रवार को समाप्त हो जाएगा। ऐसे में साध्वी प्रज्ञा के पास प्रचार के लिए अब मात्र 5 दिन बचे हैं। ऐसे में सवाल यह उठ रहे हैं कि साध्वी किस तरह अपना चुनाव प्रचार करेंगी।
 
चुनाव आयोग ने ठाकुर के प्रचार अभियान पर 72 घंटे का प्रतिबंध लगाया था। इसकी समयावधि आज सुबह 6 बजे समाप्त हो गई। पार्टी सूत्रों के मुताबिक आज वे भोपाल संसदीय क्षेत्र के अधीन हुज़ूर विधानसभा क्षेत्र में कई सभाओं को संबोधित करेंगी।
 
भोपाल में 12 मई को मतदान होना है। यहां उनका मुकाबला कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह से हो रहा है। कांग्रेस ने भाजपा के मुकाबले काफी पहले अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया था। ऐसे में दिग्विजय के मुकाबले उन्हें प्रचार के लिए काफी कम समय मिला। रही सही कसर चुनाव आयोग के प्रतिबंध ने पूरी कर दी।
 
शहीद पुलिस अभिकारी हेमंत करकरे और अयोध्या में विवादित ढांचे को लेकर दिए बयानों के बाद निर्वाचन आयोग ने विधिवत प्रक्रिया अपनाते हुए साध्वी प्रज्ञा ठाकुर पर 72 घंटे के लिए प्रचार अभियान में शामिल होने पर रोक लगा दी थी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अनंतनाग में आतंकियों ने भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या की, क्या बोले मोदी