Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मध्यप्रदेश के 40 जिलों में औसत से अधिक वर्षा

हमें फॉलो करें मध्यप्रदेश के 40 जिलों में औसत से अधिक वर्षा
भोपाल , शुक्रवार, 1 जुलाई 2011 (19:02 IST)
मध्यप्रदेश के जून माह में 40 जिलों में औसत से अधिक वर्षा दर्ज की गई है। वहीं तीन जिलों में सामान्य, चार जिलों में कम और तीन जिलों में अल्प वर्षा दर्ज हुई है।

मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार पूरे प्रदेश में अभी तक औसतन 255.2 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। माह की औसत सामान्य वर्षा 114.7 मिलीमीटर रही है।

औसत से अधिक वर्षा वाले जिलों में जबलपुर, कटनी, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, नरसिंहपुर, सागर, दमोह, पन्ना, टीकमगढ़, छतरपुर, रीवा, सीधी, सिंगरौली, सतना, शहडोल, अनूपपुर, उमरिया, डिंडोरी, खंडवा, उज्जैन, मंदसौर, नीमच, शाजापुर, मुरैना, श्योपुर कलां, भिंड, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, दतिया, भोपाल, सीहोर, रायसेन, विदिशा, राजगढ़, होशंगाबाद, हरदा और बैतूल शामिल हैं।

सामान्य वर्षा वाले तीन जिलों में बालाघाट, रतलाम और देवास शामिल हैं। कम वर्षा वाले चार जिलों में इंदौर, झाबुआ, खरगौन और बुरहानपुर हैं और अल्प वर्षा वाले तीन जिलों में धार, अलीराजपुर और बड़वानी शामिल हैं। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi