Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

देवास में इमारत ढही, 9 लोगों को मलबे से निकाला, कई लोगों के दबे रहने की आशंका

हमें फॉलो करें देवास में इमारत ढही, 9 लोगों को मलबे से निकाला, कई लोगों के दबे रहने की आशंका
, बुधवार, 26 अगस्त 2020 (01:36 IST)
देवास। मध्यप्रदेश में देवास शहर के लालगेट इलाके के पास मंगलवार शाम को 2 मंजिली आवासीय इमारत अचानक ढह गई। इस दो मंजिला मकान में तीसरे मंजिल पर एक अस्थाई शेड भी बना था। देवास के पुलिस अधीक्षक डॉ शिवदयाल सिंह ने बताया कि बचावकर्मियों ने अब तक मलबे में दबे 9 लोगों को बाहर निकाल लिया है और उन्हें अस्पताल भेजा गया है।
 
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मलबे के नीचे और भी लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर नगर निगम और पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से बचाव अभियान शुरू किया।
 
उन्होंने कहा कि बचाव अभियान जारी है और जेसीबी मशीन से मलबा हटाया जा रहा है। यह मकान आरा मशीन संचालक ज़ाकिर शेख की थी। इस मकान में चार भाईयों का अलग-अलग परिवार रहता था। मकान जर्जर अवस्था में था। हालांकि, इससे पहले प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया था कि यह 3 मंजिला इमारत थी और यह 3 भाइयों की थी और वे अपने परिवारों के साथ इसमें रहते थे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Rajasthan Coronavirus Update : राजस्थान में 1370 नए कोरोना पॉजिटिव आए, 13 लोगों की मौत