Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

योग दिवस पर सरकार का विरोध, कांग्रेस ने किया शवासन

हमें फॉलो करें योग दिवस पर सरकार का विरोध, कांग्रेस ने किया शवासन
भोपाल , बुधवार, 21 जून 2017 (12:55 IST)
भोपाल। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर बुधवार को कांग्रेस ने विरोध का अनूठा तरीका अपनाया। मध्यप्रदेश में पिछले दिनों किसान आंदोलन के दौरान गोलीबारी में किसान दौरान हुई किसानों की मौत के विरोध में कांग्रेस ने शवासन किया। 
 
कांग्रेस ने ट्‍वीट कर जानकारी दी कि किसानों की मौत के विरोध में पार्टी कार्यकर्ताओं ने कार्यालय के सामने 'विरोध योग' प्रदर्शन किया और किसानों के लिए मुआवजे की मांग की। कांग्रेस ने यह 'शवासन' प्रतीकात्मक रूप से किसानों की मौत के विरोध में किया। शव का अर्थ ही लाश होता है। 
 
उल्लेखनीय है कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पूरे देश में योग का आयोजन किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लखनऊ में जाकर योग किया। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जस्टिस कर्णन को सुप्रीम कोर्ट का झटका, नहीं मिली जमानत