Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

फॉरेस्ट गार्ड से लूटी थी बंदूक, बरामद

हमें फॉलो करें फॉरेस्ट गार्ड से लूटी थी बंदूक, बरामद
धार , शनिवार, 28 मार्च 2015 (20:48 IST)
-चयन राठौड़ 

धार। जिले के ताराघाटी क्षेत्र में फॉरेस्ट गार्ड से लूटी गई बंदूक पुलिस ने बरामद कर ली है। लूट में शामिल तीन बदमाशों में से दो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तीसरा फरार है।  
 
गत 10 मार्च को वनपाल विक्रमसिंह निनामा और प्रहलादसिंह पंवार मोटरसाइकल पर टांडा से भीलखेड़ी जा रहे थे। ताराघाटी में कुछ बदमाशों ने इनके साथ मारपीट कर बंदूक लूट ली थी। 
 
विक्रमसिंह की रिपोर्ट पर टांडा पुलिस ने धारा 394 में प्रकरण दर्ज किया किया था। आरोपियों का पता लगाने के लिए धार एसपी राजेश हिंगणकर के निर्देशन में एसडीओपी सोहनपालसिंह चौधरी ने एक टीम बनाई जिसमें टांडा थाना प्रभारी आरबी सिंह, एएसआई नारायणसिंह कटारा, रमनसिंह नायक, किशनलाल मुलेवा, प्रधान आरक्षक उदलसिंह, आरक्षक प्रेमपाल, गंगाराम, तूफानसिंह, सैनिक देवेन्द्रसिंह शामिल थे।
 
टीम ने अथक प्रयास कर आरोपी ठाकुर पिता खेलू भील और उसके साथी सतीश पिता भीषण भील (दोनों निवासी कालीदेवी) को गिरफ्तार किया। आरोपी ठाकुर से लूटी गई  सरकारी बंदूक भी बरामद की। इनका एक अन्य साथी जालम फरार है।
 
कई वारदातों का आरोपी : आरोपी ठाकुर भील टांडा के संतोष जैन के घर की गई नकबजनी और ताराघाटी में टेम्पो वाले के साथ की गई लूट के मामले में भी शामिल था और लंबे समय से फरार था। ठाकुर की इन मामलों में भी गिरफ्तारी की गई। उसके पास से चांदी के 2 किलो गहने और 5000 रुपए नकद भी बरामद किए गए। उसे न्यायालय ने 30 मार्च तक पुलिस रिमाण्ड पर सौंपा है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi