Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सिंघार विधानसभा में करेंगे भूख हड़ताल

हमें फॉलो करें सिंघार विधानसभा में करेंगे भूख हड़ताल
, बुधवार, 25 मार्च 2015 (19:16 IST)
- चयन राठौड़ 
धार। किसानों की समस्‍याओं को लेकर कांग्रेस के विधायक विधानसभा में 24 मार्च से धरने पर बैठे हैं। इनमें गंधवानी के विधायक उमंग सिंघार भी शामिल हैं। धरना बुधवार को भी जारी रहा। सिंघार 26 मार्च को विधानसभा में ही भूख हड़ताल पर बैठेंगे।
 
सिंघार ने बताया कि किसानों के हितों की बात को मध्यप्रदेश सरकार सुनने को भी तैयार नही है। इसी बात को लेकर वे गुरुवार को विधानसभा में ही भूख हडताल पर बैठेंगे। उन्‍होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने किसानों का कर्ज माफ नहीं किया और  ओला-बारिश से प्रभावित फसलों का पूरा-पूरा मुआवजा नहीं दिया तो आन्दोलन और बढ़ाया जाएगा। 
 
श्री सिंघार ने बताया कि उनकी मांगे हैं- आपदा पीड़ित किसानों के बिजली बिल और बैंकों के कर्ज माफ किए जाएं, 50 रुपए बोनस फिर से दिया जाए। जिन किसानों का नुकसान हुआ है, उन्हें तत्काल मुआवजा मिले। जिन किसानों का दो-तीन बार पहले भी नुकसान हो चुका है, उन्हें तत्काल राहत दी जाए। इन मांगों को शीघ्र पूरा किया जाए। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi