Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

बड़वानी में कलेक्‍ट्रेट परिसर में लगी आग

हमें फॉलो करें बड़वानी में कलेक्‍ट्रेट परिसर में लगी आग
, रविवार, 23 अप्रैल 2017 (00:16 IST)
बड़वानी। मध्यप्रदेश के बड़वानी के कलेक्‍ट्रेट परिसर के शनिवार अपरान्ह एकाएक आग लग जाने से करीब दो हैक्टेयर क्षेत्र की सूखी घास तथा 200 वृक्ष झुलस गए। अज्ञात कारणों से लगी इस आग को कलेक्टोरेट के कर्मियों तथा तीन फायर फायटर ने काबू किया।
         
अधिकृत जानकारी के अनुसार, भीषण गर्मी के दौरान अज्ञात कारणों से लगी इस आग को कलेक्टोरेट के कर्मियों तथा तीन फायर फायटर ने काबू किया। इस आग के कारण नीम के 200 से अधिक पौधे जहां झुलस गए, वहीं जमीन पर लगी लगभग दो हैक्टेयर की सूखी घास भी जलकर नष्ट हो गई। हालांकि आग से परिसर में बने विभिन्न भवन सुरक्षित रहे।
        
बड़वानी कलेक्टोरेट के 57 हैक्टेयर परिसर में नीम के 10 हजार से अधिक पौधो का रोपण किया गया है। कुछ वर्षों पूर्व लगाए गए यह नीम के पौधे आज 12 से 15 फीट ऊंचे होकर वृक्ष का स्वरूप ले रहे हैं। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए तैयारियां पूरीं