Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

झाबुआ में दिग्वि‍जय का पुतला फूंका

हमें फॉलो करें झाबुआ में दिग्वि‍जय का पुतला फूंका
, शनिवार, 25 अप्रैल 2015 (17:32 IST)
-संजय जैन 
 
झाबुआ। भारतीय जनता पार्टी झाबुआ के कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिलाध्यक्ष शैलेश दुबे के नेतृत्व में शनिवार दोपहर स्थानीय राजगढ़ नाके पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह का पुतला दहन किया।
 
दुबे ने कहा कि दिग्विजयसिंह जिस पेनड्राइव को असली बताकर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान पर व्यापमं घोटाले में शामिल होने का आरोप लगा रहे थे, वो फर्जी निकली। 
 
पुतला दहन में भण्डार अध्यक्ष विजय नायर, जिला कार्यालय मंत्री संजय शाह, मंडल अध्यक्ष गोपाल पवार, मंडल महामंत्री कीर्ति भावसार, बबलू सकलेचा, कमलेश दातला, अमित शर्मा, जितेंद्र पवार, सुनील शर्मा, नरेंद्र पवार, मुकेश मेहता, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष मुजमिल खान, संदीप कानूनगो, नवनीत त्रिवेदी, जेम्स सिंगाड़, जयदेव डवन्दे आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थि‍त थे। उक्त जानकारी भाजपा मण्डल मीडिया प्रभारी अमित शर्मा ने दी।
 
नपा का सफाई अभियान फ्लॉप : जिले की वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री कलावती भूरिया ने कहा कि झाबुआ नगर पालिका का सफाई अभियान पूरी तरह से फ्लॉप हो चुका है। 
 
उन्होंने कहा कि शहर में जगह-जगह गंदगी एवं कूड़े-करकट के ढेर लगे पड़े हैं। गंदगी की बदबू से रहवासी बेहद परेशान हैं। गंदगी के ढेर से मच्छर पनप रहे हैं, जो लोगों के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव डाल रहे हैं। नियमित सफाई की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
 
सुश्री भूरिया ने आरोप लगाते हुए कहा कि नगर पालिका परिषद के भाजपा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं भाजपाई पार्षद केवल अपनी रोटी सेंकने में लगे हुए हैं, उन्हें जनहित के कार्यों से कोई सरोकार नहीं रह गया है।
 
बहकावे में न आएं : सुश्री भूरिया ने कहा कि भाजपा द्वारा 1 मई से जो महा जनसंपर्क अभियान शुरू किया जा रहा है, आमजन इसके बहकावे में न आएं। उन्होंने कहा कि इस अभि‍यान में प्राथमिक सदस्यों का स्वागत एवं अभिनंदन किया जाएगा, प्रदेश एवं केंद्र सरकार की योजनाओं का ढिंढोरा पीटा जाएगा, लेकिन इससे आम लोगों को कोई लाभ नहीं होगा।  
 
उन्होंने कहा कि एक तरफ गरीबों से लूट की जा रही है और दूसरी ओर इस तरह का अभियान चलाकर यह सिद्ध करने का प्रयास किया जा रहा है कि हम उनके साथ हैं। कांग्रेस नेता डॉ. विक्रांत भूरिया, जिला कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल मेहता, हेमचंद डामोर, आशीष भूरिया, गौरव सक्सेना, बंटू अग्निहोत्री, रिंकू रूनवाल आदि ने कहा कि आमजन इस तरह के बहकावे में नहीं आते हुए अपनी समझ से कार्य करें।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi