Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

पत्‍नी वियोग में पति ने दी जान...

हमें फॉलो करें पत्‍नी वियोग में पति ने दी जान...
छतरपुर , गुरुवार, 9 जून 2016 (18:55 IST)
छतरपुर। अपनी पत्‍नी से बेइंतहा प्‍यार करने वाले एक युवक ने पत्नी के मायके जाने पर अपनी जान दे दी।
 युवक अपनी पत्‍नी के बिना एक पल भी नहीं रह पाता था। वह मायके जाती तो वह भी उसके साथ जाता था। लेकिन इस बार ऐसा नहीं हो सका और उसने अपनी जीवनलीला समाप्‍त कर ली।  
मामला मध्यप्रदेश में बुंदेलखंड के छतरपुर जिले का है। यहां हतना निवासी 23 वर्षीय पूरन यादव ने पत्‍नी वियोग में अपनी जान दे दी। खबरों के अनुसार, 23 वर्षीय पूरन यादव की शादी 3 वर्ष पूर्व उत्तरप्रदेश के ललितपुर जिले (लाहार) की 20 वर्षीय रश्मि यादव से हुई थी। शादी के बाद से ही दोनों ख़ुशी-ख़ुशी रहते थे। बस एक ही चिंता थी कि शादी के तीन साल गुजर जाने के बाद भी दोनों के कोई औलाद न थी। 
 
पूरन अपनी पत्नी रश्मि से बे-इंतहा मोहब्बत करता था और उसके बिना एक पल भी नहीं रहता था। जब भी कभी पत्नी मायके जाती तो वह उसके साथ ही चला जाता था। वह जहां भी जाती वह साथ होता था और यह सब पत्नी को अच्छा नहीं लगता था। पति की इन हरकतों पर लोग उसे जोरू का गुलाम तक बोलने लगे थे।
 
इस बार भी पत्नी ने मायके जाने की बात कही तो वह भी साथ चलने का कहने लगा तो पत्नी ने मना कर दिया कि मायके में सभी उसे ताने देते हैं पर वह पत्नी को अकेला जाने देने को राजी नहीं हुआ। इस बीच जब बुधवार को वह काम से घर से बाहर गया तो पत्नी ने अपना सारा सामान पैक किया और बिना मायके चली गई। 
 
पति जब घर आया तो पत्नी को न पाकर पड़ोसियों से पूछा तो उन्होंने बताया कि वह मायके का कहकर गई है। मायके का पता चलते ही मानो उस पर वज्रपात हुआ और पत्नी को देखने बस स्टेंड तक गया और जब वह न मिली तो वापस घर आया और उसके वियोग में कीटनाशक खाकर जान दे दी। 
 
घटना के बाद मृतक को पोस्टमार्टम के लिए स्थानीय अस्पताल लाया गया। वहीं दूसरी ओर बाजना थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भारत में आतंक फैलाने के लिए 200 करोड़ रुपए भेजता है पाकिस्तान