Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

विवेक तन्खा जीते राज्यसभा चुनाव

हमें फॉलो करें विवेक तन्खा जीते राज्यसभा चुनाव
भोपाल , शनिवार, 11 जून 2016 (20:14 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश से राज्यसभा की तीन सीटों के लिए संपन्न हुए द्विवार्षिक निर्वाचन में शनिवार शाम भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अनिल माधव दवे और एमजे अकबर तथा कांग्रेस प्रत्याशी विवेक तन्खा को विजयी घोषित किया गया। भाजपा समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी विनोद गोटिया को पराजय का सामना करना पड़ा।
 
शाम को लगभग एक घंटे तक चली मतगणना के बाद ये नतीजे घोषित किए गए। भाजपा प्रत्याशी दवे और अकबर को क्रमश: प्रथम और द्वितीय वरियता पर 58 -58 विधायकों के वोट मिले। 
 
तीसरी सीट के लिए कांग्रेस के तन्खा को 62 विधायकों के वोट मिले। इनमें कांग्रेस के 57, बसपा के 4 और एक निर्दलीय विधायक का वोट शामिल हैं। भाजपा समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी विनोद गोटिया को तीसरी सीट के लिए 50 विधायकों के वोट मिले और वे चुनाव हार गए। (वार्ता) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

राज्यसभा चुनाव में वैंकेया, नकवी, सिब्बल, अमर सिंह जीते