Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

नीमच भाजपा जिलाध्यक्ष पटवा का दुर्घटना में निधन

हमें फॉलो करें नीमच भाजपा जिलाध्यक्ष पटवा का दुर्घटना में निधन
, शनिवार, 20 जून 2015 (14:53 IST)
नीमच। पूर्व मुख्यमंत्री सुंदरलाल पटवा के भतीजे और भाजपा जिला अध्यक्ष मंगल पटवा का शनिवार सुबह उदयपुर के समीप मंगलवाड़ चौराहे पर सड़क हादसे में निधन हो गया।
 

50 वर्षीय पटवा अपनी भतीजी को उदयपुर के एक कॉलेज में प्रवेश दिलाने ले गए थे। लौटते समय मंगलवाड़ चौराहे पर एक डंपर ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मंगल पटवा की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उनकी भतीजी व चालक गंभीर रूप से घायल हो गए, दोनों की हालत नाजुक है। उन्हें उदयपुर के गीतांजलि हास्पि‍टल में भर्ती कराया गया है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi