Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

कर्नाटक के कारवार में ब्रेक हुआ मानसून, मध्यप्रदेश में मानसून के लिए करना होगा इंतजार

हमें फॉलो करें कर्नाटक के कारवार में ब्रेक हुआ मानसून, मध्यप्रदेश में मानसून के लिए करना होगा इंतजार
webdunia

विकास सिंह

, मंगलवार, 7 जून 2022 (13:30 IST)
भोपाल। भीषण गर्मी से जूझ रहे मध्यप्रदेश के लोगों को मानसून को लेकर इस बार कुछ इंतजार करना पड़ सकता है। इसका बड़ा कर्नाटक में मानसून का ब्रेक होना है। केरल में मानसून ने भले ही अपने तय समय पर दस्तक दे दी थी लेकिन उसके बाद मानसून कर्नाटक पहुंचकर अटक गया है और यह आगे नहीं बढ़ रहा है। ऐसे में अब मध्यप्रदेश में मानसून कब आएगा इसको लेकर स्पष्ट रूप से मौसम विभाग कुछ नहीं कह पा रहा है। मानसून के ब्रेक होने से भोपाल सहित पूरे प्रदेश में लोग गर्मी से परेशान है। इसके साथ बादलों की लुका-छिपी से उमस बढ़ने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। मध्यप्रदेश में अब तक प्री मानसून एक्टिविटी नहीं शुरु हो पाई है। 
 
कर्नाटक के कारवार में ब्रेक हुआ मानसून-मौसम विज्ञानी पीके साहा कहते हैं कि दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल से आगे बढ़कर पिछले 3 से 4 दिन में कर्नाटक के कारवार में रूका हुआ है और आगे ही नहीं बढ़ रहा है, इसलिए अभी कहना मुश्किल है कि मानसून कब प्रदेश में दस्तक देगा। अब मानसून के ब्रेक होने के बाद जब बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में जब कोई सिस्टम बनेगा तो फिर मानसून आगे बढ़ेगा।
 
मानसून के लिए थोड़ा इंतजार करिए!- ‘वेबदुनिया’ से बातचीत में भोपाल मौसम केंद्र के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी पीके साहा कहते हैं कि मध्यप्रदेश मानसून कब आएगा इसको लेकर अभी स्पष्ट रूप से कुछ नहीं कहा जा सकता है। वह बताते हैं मध्यप्रदेश में मानसून के आने की तय तारीख 17 जून है लेकिन दक्षिणी पश्चिमी मानसून के केरल के बाद कर्नाटक में ब्रेक होने से प्रदेश में मानसून कब दस्तक देगा इसको लेकर कुछ नहीं कहा जा सकता है। अभी मानसून के लिए थोड़ा इंतजार करिए।  
 
मौसम विज्ञानी पीके साहा आगे कहते है कि अगर कोई विपरीत परिस्थिति नहीं बनी तो मानसून अपने तय तारीख से 2-4 दिन आगे-पीछे यानि 15 से 20 जून के बीच प्रदेश में दस्तक दे सकता है। फिलहाल मानसून के गोवा पहुंचने के बाद ही प्रदेश में मानसून आने की तय तारीख बताई जा सकती है।
 
9-10 जून से प्री मानसून एक्टिविटी-मौसम विज्ञानी पीके साहा कहते है कि अगले तीन दिन तक प्रदेश में ऐसे ही गर्मी पढ़ेगी और तापमान में इसी तरह से एक से दो डिग्री का उतार-चढ़ाव रहेगा। वहीं प्रदेश में 9 जून से एक बार फिर प्री मानसून एक्टिविटी शुरू होने की संभावना है और तब तापमान 2 से 3 डिग्री की कमी आएगी। प्रदेश में प्री मानसून एक्टिविटी 9-10 जून से जबलपुर डिवीजन, नर्मदापुरम डिवीजन के साथ खंडवा खरगौन में शुरु होगी लेकिन मानसून को लेकर इंतजार करना होगा।  
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

क्या शेयर बाजार में निवेश की सीमा बढ़ाकर 25 प्रतिशत कर देगा EPFO?