Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पत्नी की हत्या के आरोप में फर्जी डॉक्टर पति गिरफ्तार

हमें फॉलो करें पत्नी की हत्या के आरोप में फर्जी डॉक्टर पति गिरफ्तार
, मंगलवार, 27 दिसंबर 2016 (23:30 IST)
बड़वानी। मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले के पानसेमल थाना क्षेत्र में गर्भपात के लिए राजी न होने पर विवाह की सालगिरह पर महिला की हत्या करने के आरोप में आज उसके फर्जी डॉक्टर पति को गिरफ्तार कर लिया गया।    
राजपुर के अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) पी एस बघेल के अनुसार महाराष्ट्र के शाहदा निवासी फर्जी डॉक्टर संतोष वाल्हे को आज गिरफ्तार कर खेतिया स्थित न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
   
वह गत तीन महीनों से पानसेमल में आयुर्वेदिक चिकित्सक के रूप में काम कर रहा था और अपने को मानव अधिकार परिषद् का सदस्य व एक साप्ताहिक अखबार का सम्पादक बताता था। उसकी दो पत्नियाँ उसकी प्रताड़ना के चलते उसे छोड़ चुकी थी और गुजरात के सूरत निवासी माधवी उसकी तीसरी पत्नी थी। माधवी का भी यह दूसरा विवाह था।
    
6 दिसम्बर को संतोष वाल्हे ने पुलिस को बताया था कि विवाह की सालगिरह पर रामगढ़ के पहाड़ों से उसका दुपहिया वाहन फिसलने के चलते माधवी की मृत्यु हो गई है। इसके विपरीत पोस्ट मार्टम रिपोर्ट में पाया गया कि उसकी मृत्यु पत्थर से सिर कुचलने से हुई है।
     
पूछताछ के दौरान वाल्हे ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि माधवी गर्भपात हेतु तैयार नहीं हो रही थी, इस वजह से उसने उसकी हत्या कर दी।
     
पुलिस ने वाल्हे की दोनों पूर्व पत्नियों के बयान भी लिए जिसमें उन्होंने बताया कि वह दोनों के कई गर्भपात करा चुका है। दूसरी पत्नी गर्भपात कराने के दबाब में प्रताड़ित होने के चलते मायके भाग गई थी और उसने वहां एक संतान को जन्म दिया था। (वार्ता)


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अग्नि 5 के परीक्षण से चीन डरा, दिया यह जवाब...