Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सीहोर में एक और किसान ने की आत्महत्या

हमें फॉलो करें सीहोर में एक और किसान ने की आत्महत्या
सीहोर , शुक्रवार, 23 जून 2017 (12:02 IST)
सीहोर। मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में कर्जदार किसानों के आत्महत्या का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। यहां फिर एक किसान ने आत्महत्या कर ली है।
 
पुलिस सूत्रों के अनुसार ग्राम पालखेड़ी निवासी बाबूलाल मालवीय (40) ने जहरीला पदार्थ का सेवन कर कल शाम आत्महत्या कर ली। उसे उपचारार्थ जिला अस्पताल ले जाया गया था, वहीं उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि किसान कर्ज से परेशान था जिसके चलते उसने यह कदम उठाया।
 
बाबूलाल ने अपने परिजनों को बताया था कि उसके ऊपर ढाई लाख रुपये का कर्ज है। जिसे लेकर बैंक वाले परेशान कर रहे हैं। वह कर्ज चुकता करने मे असमर्थ था। इससे पूर्व जिले में पांच किसानों ने कर्ज से परेशान होकर मौत को गले लगा लिया है। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कार को रोका, आंखों में मिर्ची डाली, करोड़ों की लूट...