Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

पाकिस्तानी हैकर ने की सागर विश्वविद्यालय की वेबसाइट हैक

हमें फॉलो करें पाकिस्तानी हैकर ने की सागर विश्वविद्यालय की वेबसाइट हैक
, गुरुवार, 18 अगस्त 2016 (20:52 IST)
सागर (मध्यप्रदेश)। यहां स्थित डॉ. हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट को एक कथित पाकिस्तानी हैकर ने हैक कर लिया है और उसके होमपेज पर अपने देश का झंडा और भारत की साइबर सुरक्षा का मखौल बनाता एक संदेश डाल दिया है।
 
इस बारे में खबर फैलते ही विश्वविद्यालय के प्रशासन ने तुरंत हरकत में आकर वेबसाइट को कुछ समय के लिए बंद कर दिया। विश्वविद्यालय के मीडिया अधिकारी दिवाकर राजपूत ने बताया कि जैसे ही प्रशासन को इस बारे में सूचना मिली वेबसाइट को बंद कर दिया गया और बाद में फिर से शुरू कराया गया।
 
हैकर ने भारत की साइबर सुरक्षा का मखौल बनाते हुए एक भारतीय फिल्म का संवाद लिखा, कमाल करते हो पांडे जी. इस हैक को पाकिस्तानी हैकर ने अंजाम दिया है और इस तरह भारत की साइबर सुरक्षा के मुंह पर एक तमाचा लगाया है। 
 
खुद को साइबर वर्ल्ड का अलकायदा बताते हुए हैकर ने आगे लिखा है, भारत सरकार हमें साइबर अपराधी मानती है, हां हम साइबर स्पेस के अलकायदा हैं। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

हाफिज सईद के खिलाफ फतवा, इस्लाम से 'खारिज' करार