Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

'हादसे में जाएगी एक बड़े नेता की जान'

हमें फॉलो करें 'हादसे में जाएगी एक बड़े नेता की जान'
, रविवार, 29 मार्च 2015 (20:17 IST)
- प्रवीण पोरवाल
रतलाम। इस वर्ष देश की सियासत में भूचाल आएगा, वहीं हादसे में एक बड़े नेता की जान भी जाएगी। बीमारियों का प्रकोप बढ़ेगा। तीन बार भूकंप आने की भी आशंका है।
  
यह भविष्‍यवाणी की गई जावरा के पास ग्राम गोठड़ा के भैंसासरी माताजी मंदिर के चबूतरे से। पंडाजी नागूलाल द्वारा देश में वर्षभर में होने वाले घटनाक्रमों की इस भविष्यवाणी को सुनने के लिए रविवार को जनसैलाब उमड़ा। यहां हर साल चैत्र नवरात्रि में देवी पंचकुंडीय महायज्ञ का आयोजन किया जाता है। उसके बाद भविष्‍यवाणी की जाती है। ग्रामीणों का कहना है कि यहां 110 वर्षों से भविष्यवाणी की जा रही है, जो लगभग सही होती आई है। भविष्यवाणी सुनने के लिए पूरे देश के लोग आते हैं। 
 
यह भी की भविष्यवाणी : इस वर्ष दुर्घटनाएं अधिक होंगी। भादौ माह में तेज बारिश होगी। मावठा के साथ ओलावृष्टि होगी। फसलों का उत्पादन अधिक होगा। लहसुन और धान के भाव में तेजी होगी। वर्षा नहीं होने से एक खंड सूखा रहेगा।
 
चल समारोह में शामिल हुए श्रद्धालु : पं. शंकरलाल पौराणिक व पं. कपिल पौराणिक के सान्निध्य में यज्ञ की पूर्णाहुति हुई। माताजी के मंदिर से बाड़ी का चल समारोह निकाला, जो ग्राम के प्रमुख मार्गों से होकर मलेनी नदी के तट पहुंचा जहां भैंसासरी माताजी के चबूतरे से पंडाजी नागूलाल ने भविष्‍यवाणी की।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi