Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

भोपाल में भाजपा महिला नेता की हत्या

हमें फॉलो करें भोपाल में भाजपा महिला नेता की हत्या
, बुधवार, 30 नवंबर 2016 (20:28 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आज दोपहर गौतम नगर थाना क्षेत्र में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की 50 वर्षीय महिला नेता की अज्ञात व्यक्ति ने उनके घर में गोली मारकर हत्या कर दी।
गौतम नगर पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक मुख्तार कुरैशी ने बताया कि भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की कार्यकर्ता जमीला बी (50) की अज्ञात आरोपी ने उनके इंदिरा सहायता नगर स्थिति घर में गोली मारकर हत्या कर दी।
 
उन्होंने बताया कि घटना दोपहर करीब 3 बजे हुई और उस वक्त घर में जमीला बी और उनका 20 वर्षीय पुत्र ही थे। जमीला बी मकान के बाहरी कमरे में थी और उनका बेटा अंदर के कमरे में था तथा उसने गोली चलने की आवाज नहीं सुनी।
 
उन्होंने मृतका के पुत्र के हवाले से बताया कि दोपहर में उनके बेटे ने देखा कि उसकी मां कमरे में गिरी पड़ी हैं और उनके कंधे से खून निकल रहा है। जमीला को अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत लाया गया घोषित कर दिया। कुरैशी ने बताया कि पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराकर मामले की विस्तृत जांच कर रही है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

नगरोटा हमले में बड़ा खुलासा, 'अफजल के बदले' पहली किस्त!