Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

डॉ. ओम नागपाल के स्मृति व्याख्यान प्रसंग में प्रदेश को मिली दो सौगात

हमें फॉलो करें डॉ. ओम नागपाल के स्मृति व्याख्यान प्रसंग में प्रदेश को मिली दो सौगात
, रविवार, 11 सितम्बर 2016 (21:39 IST)
इंदौर। केंद्र सरकार प्रदेश और यहां के लोगों को दो बड़ी सौगात देने जा रही है। प्रदेश में जल्द ही फर्टिलाइजर प्लांट और फार्मा क्लस्टर की शुरूआत होगी, इससे 40 हजार रोजगार दिए जाएंगे। इस दिशा में मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री के बीच चर्चा का दौर शुरू हो चुका है। केंद्रीय रसायन और उर्वरक मंत्री अनंत कुमार कुमार ने यह बात प्रसिद्ध विचारक, लेखक, एवं शिक्षाविद्‍ डॉ. ओम नागपाल के 11 वें स्मृति व्याख्यान प्रसंग अवसर पर कही। व्याख्यान का विषय था ' सुशासन'। 
सीए एसोसिएशन सभागृह 'नक्षत्र' सभागृह में आयोजित इस समारोह में मुख्य वक्ता अनंत कुमार के अलावा  न्यायमूर्ति एवं पूर्व राज्यपाल वी.आर कोकजे, महापौर मालिनी गौड़, दिव्या नागपाल गुप्ता, अशोक कुमट भी मौजूद थे। 
webdunia
इस मौके पर अनंत कुमार ने सुशासन के अनेक प्रसंग प्रबुध्दजनों के बीच रखें। उन्होंने ने 'सुशासन' की दिशा में बढ़ रहे कदमों की जानकारी तो दी। साथ ही साथ यह भी कहा कि जीएसटी पारित करना सुशासन का नमूना है।
 
यूं देखा जाए तो 11 सितम्बर का दिन भारत भूमि के लिए खास है। आज ही के दिन स्वामी विवेकानंद ने 123 साल पहले शिकागो में अपना उदबोधन देकर पूरे विश्व को संदेश दिया था और इसी दिन आधुनिक युग के स्वामी विवेकानंद के रूप में पहचान बनाए रखने वाले डॉ. नागपाल स्मृति प्रसंग के मौके पर 'सुशासन' विषय पर व्याख्यान आयोजित किया गया था।  
 
व्याख्यान की शुरूआत डॉ. नागपाल की बेटी डॉ. दिव्या नागपाल गुप्ता ने की। स्मृति प्रसंग के दौरान शहर भर के प्रबुध्दजन एकत्रित हुए। सभी ने संस्थान के इस प्रयास की सराहना की। कार्यक्रम का संचालन विश्व के पहले हिंदी पोर्टल 'वेबदुनिया' के संपादक जयदीप कर्णिक ने किया। 
 
40 हजार युवाओं को रोजगार देने की तैयारी : केंद्रीय रसायन और उर्वरक मंत्री अनंत कुमार कुमार ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि केंद्र सरकार प्रदेश और यहां के लोगों को दो-दो बड़ी सौगात देने जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जल्द ही फर्टिलाइजर प्लांट और फार्मा क्लस्टर की शुरुआत होगी, इससे 40 हजार रोजगार दिए जाएंगे। इस दिशा में मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री के बीच चर्चा का दौर शुरू हो चुका है। 
उनका कहना था कि इंदौर का फार्मा सेक्टर में बहुत नाम था और वो एक बार फिर उसी दिशा में अपने कदम बढ़ा रहे है। 
 
केंद्रीय मंत्री ने ये भी कहा कि उनकी फार्मा क्लस्टर को लेकर चर्चा हो चुकी है। इसके लिए इंदौर जिले को प्राथमिकता दी जाएंगी। बस सरकार सौ एकड़ जमीन तलाश कर ले। इसके लिए पीथमपुर आदर्श जगह है और यहां पहले भी कई फार्मा कंपनियां थी, जो बाद में बंद हो गई हैं। हमारी कोशिश फार्मा सेक्टर का खोया इतिहास लौटाने की है।
 
अनंत कुमार ने कहा कि अपने मंत्रालय से जुड़ी सौगातों का जिक्र किया ओर कहा कि देश में 80 लाख मैट्रिक टन फर्टिलाइजर की कमी होती है, जिसे आयात किया जाता है। अब देश भर में सात स्थानों पर फर्टिलाइजर प्लांट लगाना तय किया गया है, जिससे कमी को पूरा किया जाएंगा। ये प्लांट पीपीपी मॉडल के तहत काम करेंगे। इससे 13 लाख हेक्टेयर यूरिया तैयार किया जाएंगा।
 
इस तरह के प्लांट से प्रदेश के किसानों की यूरिया की जरूरत पूरी की जाएंगी। उन्होंने कहा अगले तीन साल में प्रदेश में यूरिया का उत्पादन शुरू हो जाएगा।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

तंजानिया में भूकंप, 14 की मौत, 200 घायल