Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

रतलाम में गिरी अस्पताल की छत

हमें फॉलो करें रतलाम में गिरी अस्पताल की छत
रतलाम , रविवार, 24 जुलाई 2016 (12:24 IST)
रतलाम। मध्यप्रदेश के रतलाम जिला अस्पताल की छत का एक हिस्सा अचानक गिर जाने से कॉरिडोर में सो रहे मरीज के परिजनों में से 1 की मौत हो गई और 11 अन्य घायल हो गए हैं।
 
पुलिस सूत्रों के अनुसार शनिवार देर रात्रि तेज बूंदाबांदी के बीच जिला चिकित्सालय के मैटरनिटी वार्ड के कॉरिडोर की छत अचानक गिर गई। हादसे में नरेन्द्र लश्करी (25) निवासी मोतीनगर की मौत हो गई जबकि 11 अन्य घायल हो गए।
 
दुर्घटना वाले क्षेत्र में बिजली गुल हो जाने के चलते छत के मलबे में दबे लोगों को कड़ी मशक्कत के बाद रविवार तड़के 5 बजे निकाला गया। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
वहीं कलेक्टर बी. चन्द्रशेखर ने मृतक नरेन्द्र के परिजनों को 4 लाख रुपए का मुआवजा देने की घोषणा की है। साथ ही गंभीर रूप से घायलों को 50 हजार व सामान्य घायलों को 25 हजार रुपए राहत राशि देने की घोषणा की है। (वार्ता) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सागरमाला में 1 करोड़ लोगों को मिलेगा रोजगार : गडकरी